Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाड़मेर रिफाइनरी के पास चलती बस में आग:प्राइवेट बस से सीकर जा रहे थे 12 यात्री

बाड़मेर

बाड़मेर (पचपदरा) रिफाइनरी के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। इस निजी बस के ड्राइवर ने फौरन बस को किनारे रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। तब तक सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल आए थे। उधर, हाईवे पर जाम लग गया।

हादसा पचपदरा रिफाइनरी के बेहद करीब हुआ। इसलिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकता था। पुलिस ने दमकलों को बुलाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रही थीं। पूरी बस खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *