Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के अस्पताल में निधन, 8वें दिन हारे जिंदगी की जंग

नई दिल्ली

CDS जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गंभीर चोटों की वजह से दम तोड़ दिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में घायल होने के बाद पहले उन्हें वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था। वे 8 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *