एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें से एक वीडियो में रणवीर एयरपोर्ट पर ही पत्नी दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर जैसे ही दीपिका को किस करते हैं, तो वहां मौजूद पैपराजी ‘वन्स मोर, वन्स मोर’ चिल्लाने लगते हैं। अब कपल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका कार से उतरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपाराजी के सामने पोज देते हैं। इस दौरान पैपाराजी रणवीर से ’83’ के बारे में पूछते हैं, तो रणवीर दीपिका के लिए बोलते हैं, ‘ये फिल्म की प्रोड्यूसर है। इतना कहकर रणवीर दीपिका को गाल पर किस कर लेते हैं। यह देखर पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं-‘वन्स मोर, वन्स मोर’। फिर दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। रणवीर-दीपिका के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।