जोधपुर
खंडों और खावण खंडों (खाने-पीने में माहिर) के शहर जोधपुर का हर जायका निराला है। यहां के खान-पान की बात हो और मिर्ची बड़े का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आपको हैरानी होगी कि अकेले जोधपुर में हर रोज करीब एक लाख मिर्ची बड़े खाए जाते हैं। मिर्ची बड़े के दीवाने केवल जोधपुर में ही नहीं देश और विदेशों में भी है। यहां तक कि लंदन में तो जोधपुरी मिर्ची बड़ा फेस्टिवल भी हो चुका है।