केरल के कोझिकोड में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। उसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। दोनों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (KMCH) में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों की मौत हो गई है। युवती की मौत शुक्रवार शाम और युवक की मौत शनिवार सुबह हुई। नंदू और कृष्णप्रिया स्थानीय रहवासी थे और रिलेशनशिप में थे।
नंदू मोहनन (26) ने शुक्रवार को कृष्णप्रिया मनोज (22) के ऑफिस के बाहर पहुंचकर पहले उसे जबरदस्ती गले लगाया, फिर उसे चाकू मारा। इसके बाद उसने युवती पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। फिर युवक ने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कृष्णप्रिया थिक्काेड़ी ग्राम पंचायत में प्लानिंग विभाग में प्रोजेक्ट असिसटेंट के तौर पर काम करती थीं, जबकि नंदू दिहाड़ी मजदूर था।