Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रॉयल वेडिंग में शामिल होने जयपुर आए महेंद्र सिंह धोनी

जयपुर

राजस्थान देश दुनिया में अब हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रमुख केंद्र बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी जयपुर में होने जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचे। उनके साथ धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद रहीं। धोनी की पत्नी साक्षी एयरपोर्ट पर भीड़ देख लोगों से नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना चल रहा है दूर रहें।

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर शनिवार सुबह जयपुर पहुंच गए हैं। 2 दिन तक चलने वाले इस खास समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कई VVIP मेहमान जयपुर आएंगे। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर 42 चार्टर विमानों का जमघट लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *