नई दिल्ली।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपना मेंटर नियुक्त किया है। पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद और बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार आईपीएल का ख़िताब दिलाया है और बल्लेबाजी में भी कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं।
गंभीर ने एक ट्वीट कर लखनऊ से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘फिर से प्रतियोगिता में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लखनऊ आईपीएल टीम में शामिल करने के लिए डॉ। गोयनका का धन्यवाद। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि यूपी की एकुजटता और आत्मा के लिए लडूंगा।’