नई दिल्ली।
प्रो कबड्डी लीग को देखते हुए हरियाणा स्टीलर्स ने शनिवार को स्टार रेडर विकास कंडोला को आठवें सीज़न के लिए अपना कप्तान घोषित किया। बीते सीजन में विकास ने हरियाणा के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर 2021 से बेंगलुरु में हो रही है। हरियाणा स्टीलर्स इस लीग में अपना पहला मुकाबला 23 दिसंबर को पटना पाइरेट्स के खिलाफ खेलेगा। इस लीग के सभी मुकाबले जैव सुरक्षित वातावरण में खेले जाएंगे।