Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धुंध में दिखाई नहीं दी ट्रेन, नर्सिंग अधिकारी की चपेट में आने से मौत

सीमा सन्देश न्यूज. सूरतगढ़। राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के ब्लॉक सचिव नंदलाल वर्मा की शुक्रवार देर शाम को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही चिकित्सकों, कर्मियों सहित स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में नंदलाल वर्मा के भाई प्रेम वर्मा की सूचना पर मर्ग दर्ज की गई। पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रेम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे को अपने भाई नंदलाल वर्मा के साथ मोटरसाइकल पर पिपेरन के पास विनोद भांभू की ढाणी में कच्चे रास्ते से गए थे। रेलवे लाइन की दूसरी तरफ ढाणी में जाने के लिए मोटरसाइकल साइड में खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय गहरी धुंध व रेलवे ट्रैक का मोड होने के कारण बीकानेर की तरफ से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं दी और नंदलाल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी नंदलाल वर्मा हंसमुख, मिलनसार, कर्मठ, सेवाभावी व धार्मिक व्यक्ति थे। राजकीय चिकित्सालय के पूर्व प्रभारी डॉ. विजय भादू, डॉ. दीपेश सोनी, डॉ. भारत भूषण, डॉ. विजय भादू, कोविड-19 प्रभारी डॉ. सुभाष महर्षि, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी टोपन राम डागला, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मनोज कुमारी यादव, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी हेतराम खुड़िया, नर्सिंग अधिकारी पूर्ण भाटिया, एपेक्स हॉस्पिटल के प्रवक्ता पारस तिवाड़ी, लैब टेक्नीशियन सुरेश कुमार, निजी लैब टेक्नीशियन राधेश्याम सारस्वत, न्यायिक बार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महफूज आलम, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू सिंह खींची सहित शहर के प्रमुख लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *