Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋणी कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 में बोई गई फसलों की सूचना बैंक को 24 तक देवें

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिसमें जिला श्रीगंगानगर में गेहंू फसल की बीमित राशि 77824 रुपए, जौ फसल की बीमित राशि 61791, चना फसल की बीमित राशि 54798 रुपए, सरसों फसल की बीमित राशि 72620 व तारामीरा फसल की बीमित राशि 19395 रुपए प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है।
ऋणी व अऋणी कृषक 1.5 प्रतिशत की दर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते है। जिस हेतु ऋणी कृषकों के लिए संबंधित बैक में फसल बीमा करवाया जाना पूर्णत: स्वैच्छिक है किन्तु ऋणी कृषकों को योजना से पृथक रहने के लिए अन्तिम नामांकन तिथि 24 दिसम्बर निर्धारित की गई है। जिस बाबत संबंधित वित्तीय संस्था में उक्त योजना से पृथक रहने बाबत घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा ऋणी कृषक को योजना में सम्मिलित माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *