Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसानों ने रास्ता जाम किया तो मिले यूरिया खाद के टोकन

अनूपगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में यूरिया की किल्लत के कारण किसानों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद यूरिया खाद नहीं मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने केंद्रीय बस स्टैंड के समक्ष रास्ते को जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार, कृषि विस्तार शाखा अनूपगढ के सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। किसानों ने खाद मिलने पर ही वहां से हटने की बात कही। इस पर प्रशासन ने किसानों से व्यापार मंडल में वार्ता करने को राजी कर रास्ता खुलवाया। इसके वार्ता के बाद जिन किसानों के पानी की बारी है, उनकी पानी की पर्चियां देखकर खाद के टोकन बांटे। गौरतलब है कि किसानों के पानी की बारी के समय खेत में फसल को खाद देना जरूरी होता है। इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र गिल, गांव 5 एपीएम के किसान निहालचंद, काशीनाथ सपेरा, श्रवण पुनिया सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *