Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एड्स, कैंसर के लिए जल्द तैयार हो सकती है वैक्सीन; वैज्ञानिक mRNA टेक्नोलॉजी को बना रहे हथियार

कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर फाइजर और मॉडर्ना जैसी वैक्सीन्स मैसेंजर-RNA यानी mRNA टेक्नोलॉजी से विकसित की गई हैं। वैज्ञानिक अब इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एड्स, कैंसर और जीका वायरस जैसी बीमारियों को खत्म करना चाहते हैं। उनकी मानें, तो mRNA से बनी वैक्सीन्स इन घातक बीमारियों पर असरदार साबित हो सकती हैं।

क्या होती है mRNA टेक्नोलॉजी?

mRNA टेक्नोलॉजी से हमारे सेल्स (कोशिकाओं) में प्रोटीन बनता है। यह जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा होता है। सरल भाषा में, जब हमारे शरीर पर कोई भी वायरस या बैक्टीरिया अटैक करता है, तब ये टेक्नोलॉजी हमारे सेल्स को एक मैसेज भेजती है। इससे उस वायरस या बैक्टीरिया के प्रोटीन जैसा ही प्रोटीन हमारे शरीर में प्रोड्यूस होता है। फिर इसके खिलाफ हमारे इम्यून सिस्टम में जरूरी एंटीबॉडीज बन जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *