Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नौणी विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी में पहुंचा करोड़ों की कीमत का रुस्तम और मोदी बुल

सोलन

 हिमाचल प्रदेश के डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में प्रोग्रेसिव एग्री लीडरशिप समिट की प्रदर्शनी में पहुंचे करोड़ों के भैंसें आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें से एक का नाम रखा है मोदी बुल, उम्र है छह साल और वजन 20 क्विंटल। मुर्राह नस्ल के इस नेशनल चैंपियन के मालिक वीरेंद्र ने बताया कि इसकी कीमत 10 करोड़ रखी गई है। इसके साथ ही इसी नस्ल का नौ साल का रुस्तम भी मौजूद है, जिसका वजन 1800 किलोग्राम है।

इसके मालिक दलेल सिंह ने बताया कि अटारी बॉर्डर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बुल्स में आयोजित प्रतियोगिता में रुस्तम को पहला खिताब मिल चुका है। इसकी कीमत 15 करोड़ रखी है। रुस्तम और मोदी दोनों ही रोजाना दूध, गन्ना, फल, सरसों और सोयाबीन, चना, चूरी, मेथी व चोकर सहित करीब एक क्विंटल चारा खा जाते हैं। रुस्तम बुल अंतरराष्ट्रीय चैंपियन है।करोड़ों की कीमत वाले दोनों भैंसों के मालिकों का दावा है कि ये आज तक किसी भी प्रतियोगिता में नहीं हारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *