बाड़मेर
बाड़मेर में शादीशुदा प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की तवे से गला काटकर हत्या कर दी। युवक को शक था कि गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे युवक से भी अफेयर चल रहा था। महिला का पति के साथ झगड़ा चल रहा था, इसलिए कुछ समय से अपने पीहर ही थी। महिला तीन बच्चों की मां थी।
बालोतरा शहर के हीरा बा की ढाणी स्थित एक मकान में 14 दिसंबर की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बालोतरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मृतका राणकी पत्नी पप्पाराम निवासी हीरा बा की ढाणी के गले से धारदार हथियार के निशान मिले। वहीं हर तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था।