नई दिल्ली
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी राउंड-रॉबिन मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है। टीम इंडिया ने जोरदार खेल दिखाते हुए जापान को 6-0 से मात दी। पिछले मैच में 2 गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में भी दो गोल किए और जीत के बड़े स्टार रहे। भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत रही।