नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में यूपीआई के इस्तेमाल पर प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। इससे लेनदेन की प्रतिपूर्ति के लिए 1,300 करोड़ का प्रावधान भी किया है। अगर आप भी लेनदेन के लिए यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंडरफेस) का इस्तेमाल करते हैं तो फर्जीवाड़े से बचने के लिए सतर्क रहें।
साइबर सुरक्षा की लगातार बढ़ी रहीं चुनौतियों के बीच स्मार्टफोन के जरिये किए जाने वाले लेनदेन में ज्यादा सतर्कता जरूरी है क्योंकि आपका मोबाइल फोन वर्चुअल मनी वॉलेट बन जाता है। अगर लेनदेन के दौरान लापरवाही करते हैं तो वित्तीय धोखाधड़ी के लिए यह आसान लक्ष्य बन जाता है। ऐसे में वित्तीय लेनदेनों को सुगम बनाने के लिए मोबाइल एप के इस्तेमाल के समय सजग रहना और सुरक्षा संबंधी तरीकों का पालन करना जरूरी हो जाता है । अगर आप यूपीआई लेनदेन के दौरान छह बातों का ध्यान रखते हैं तो फर्जीवाड़ा की आशंका कम हो जाती है।