Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज 19वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर

नई दिल्ली

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 19वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 86.67   95.41
मुंबई 94.14  109.98 
कोलकाता 89.79  104.67 
चेन्नई 91.43 101.40
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *