Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओमिक्रॉन के हावी होने से सेंसेक्स 1832 अंक टूटा

मुंबई

भारतीय शेयर बाजार पर सप्ताह के पहले दिन ही कमजोर ग्लोबल संकेत और ओमिक्रॉन का सीधा-सीधा असर दिखा।  सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेसेंक्स 664.78 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 56,346.96 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 198.80 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16795.70 के स्तर पर पहुंच गया । 

थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 848 अंक टूटकर 56,163.68 पर पहुंच गया । वहीं, निफ्टी 16,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 1035.86 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 55,975.88 अंक पर कारोबार पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 323 अंक यानी 1.90 फीसदी गिरकर 16,662.20 अंक पर कारोबार कर रहा। दोपहर 1 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1832 अंक गिरकर  मार्केट एक्सपर्टों की मानें तो ग्लोबल संकेतों और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बाजार पर दबाव बना रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *