Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिरासत से राहत नहीं:5 महीने से जेल में बंद हैं जानी दुश्मन वाले अरमान कोहली

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी अरमान कोहली को जमानत देने से इंकार कर दिया है। 25 अक्टूबर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। NCB ने अरमान के घर से अगस्त, 2021 में 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की थी। वे तभी से हिरासत में हैं। इसी मामले में गिरफ्तार दो अन्य लोगों करीम धनानी और इमरान अंसारी को जमानत दे दी गई है।

इसके पहले 14 अक्टूबर को स्पेशल NDPS कोर्ट ने भी अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। एनसीबी ने अरमान के घर पर ऑपरेशन ‘रोलिंग थंडर’ के तहत छापा मारा था। एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से मुंबई में लगातार ड्रग पेडलर्स और सप्लायर्स के नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *