Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में साक्षी के साथ धोनी ने किया कैंडल-लाइट डिनर

जयपुर

राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी के फंक्शन में रविवार को बॉलीवुड कलाकारों के साथ राजनेताओं ने जमकर एंजॉय किया। इस दौरान सलमान खान हॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा के साथ नजर आए। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ कैंडल लाइट डिनर किया।

रविवार को जयपुर के रामबाग पैलेस में प्रफुल्ल पटेल के बेटे की बारात निकाली गई। इस दौरान बैंड की धुनों पर जहां बॉलीवुड कलाकारों के साथ राजनेताओं और बिजनेस टायकून ने जमकर डांस किया। वहीं, गुलाबी नगरी की ठंड से बचने के लिए मेहमानों ने अलाव का सहारा भी लिया। इस दौरान मेहमानों ने लेट नाइट पार्टी में भी जमकर डांस किया। साथ ही शादी में सलमान खान, समांथा, पॉलिटीशियन शाइना एनसी और शिल्पा शेट्टी एक साथ नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *