जयपुर
जयपुर में होने वाले ब्यूटी पेजेंट्स ने राजस्थान के गांव से निकली गर्ल्स नई पहचान दे रहा है। इंजीनियरिंग, मेडिकल से लेकर डिज़ाइनर और प्रोफेशनल कोर्स कर रही गर्ल्स ने सोमवार को रैंप वॉक कर खुद का कॉन्फिडेंस दिखाया। मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के आयोजकों द्वारा जयपुर में फाइनल ऑडिशन और इंटरव्यू राउंड रखा गया था। जिसमें मॉडल्स ने ब्लैक वन पीस टॉप थीम पर कैटवॉक किया। इस दौरान मॉडल्स ने अपनी हॉबी कैरियर के बारे में बताने के साथ ही डांस और सिंगिंग कर खुद का टैलेंट भी दिखाया।