Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्नल हेम सिंह-पाक में 80 किमी घुस 5600 स्क्वायर मीटर एरिया क्लियर किया,17 पाक सैनिकाें काे मारा, 19 काे बंधक बनाया

बीकानेर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान छाछरों की लड़ाई का वृतांत सुनकर कहा, इसीलिए तो देश को सेना पर गर्व है। अवसर था विजय दिवस पर दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले योद्धाओं को विजय दिवस पर दिल्ली बुलाया गया था। 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में सेना की विभिन्न पलटनों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक वहां पहुंचे।

सेना की 10 पैरा बटालियन से बीकानेर के कर्नल हेम सिंह को अवसर मिला। राजस्थान से दिल्ली जाने वाले इस बटालियन से वे एक मात्र अधिकारी रहे। आर्मी परेड ग्राउंड में हुए एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। आर्मी चीफ एममए नरवणे भी मौजूद थे। 1971 के युद्ध में छाछरों की लड़ाई काफी महत्वपूर्ण थी। रक्षा मंत्री ने पूछा कैसे किया यह सब…हेम सिंह ने बताया कि ब्रिगेडियर स्व. भवानी सिंह के नेतृत्व में 80 किमी अंदर तक घुस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *