Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

  • 27 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 19 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगराना (एनजीडी) नहर में 78 क्यूसेक, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 326, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 376, करनीसिंह (केएसडी) में 731, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 926, जोड़कियां (जेआरके) में 1036, संगरिया (एसएनजी) में 1042, भगतपुरा (बीजीपी) में 1080, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1200, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1410, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1515, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1543, रतनपुरा (आरटीपी) में 1554, मोडिया (एमओडी) में 1714, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1723, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1736, हरिपुरा (एचआरपी) में 1749, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1884, पीलीबंगा (पीबीएन) में 2099, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 2110, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 2123 व अमरपुरा (एएमपी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। जल संसाधन विभाग के अनुसार नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *