पीएमओ का घेराव कर देंगे सांकेतिक गिरफ्तारी, मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में रखने की मांग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राजकीय जिला अस्पताल के समक्ष शुरू किया गया बेमियादी धरना सोमवार को 25वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को वार्ड नम्बर 35 के नागरिक पार्षद भंवरलाल के नेतृत्व में धरने पर बैठे। इससे पहले वार्डवासी वार्ड 35 से से रैली के रूप में धरनास्थल पर पहुंचे व आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा करते हुए धरना दिया। वार्ड के अनिल मोहन मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। उनकी मांग सिर्फ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में रखने की है। उसी के लिए संघर्ष किया जा रहा है।