Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंत्रियों के लिए भेंट किए सलवार सूट व सुहाग का सामान

  • पुरुष मंत्रियों को घर बैठकर झाडू-पोछा करने की दी सलाह
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    विद्युत उपभोक्ताओं के साथ की जा रही लूट के खिलाफ जारी बेमियादी धरने के आठवें दिन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष जारी धरनास्थल पर एकत्रित अलग-अलग कॉलोनियों की महिलाओं ने राज्य सरकार के 26 पुरुष मंत्रियों के लिए सलवार-सूट व चूड़ियों सहित सुहाग का समस्त सामान एईएन को भेंट किया। यह सामान भेंट करते हुए महिलाओं ने कहा कि यदि सरकार के मंत्री काम नहीं कर पा रहे हैं, बिजली के दाम कम नहीं कर पा रहे हैं तो वे यह सब सामान पहनकर घरों में बैठ जाएं और झाडू-पोछा लगाने का काम करें। साथ ही थाली बजाकर अपनी मांगों को सरकार व उसके नुमाइंदों के कानों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *