सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में कोढियो वाली पुली के पास युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक कार में आग लगा दी गई और थ्री व्हीलर के शीशे तोड़ दिए गए। हंगामा करने वाले युवकों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड की और बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले युवक मौके फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की और चार युवकों को काबू कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां विवाद करे वाले दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए परस्पर केस दर्ज करवा दिए। श्रीराम बारात घर के सामने वाली गली में रविवार रात करीब 10:30 बजे विवाद हुआ। और देखते देखते करीब 11:30 बजे खड़ी एक कार को आग लगा दी। वही एक दुकान में शटर को तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। कार में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, जिस ने आग पर काबू पाया।
पुरानी आबादी थाना प्रभारी कश्यपसिंह ने बताया कि इस टकराव को लेकर सन्नी नायक नामक एक बदमाश किस्म के युवक को फिलहाल धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा रवि, ऋषि और रोहित नाम के तीन युवकों को पूछताछ के लिए काबू किया गया है। टकराव के दौरान सिर में लोहे की रोड से घातक चोट लगने के कारण अभिषेक चराया (20) पुत्र राजेंद्र चराया निवासी तुलसी कॉलोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।