सीमा सन्देश संवाददाता. सूरतगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित अन्तरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थानीय टैगोर पी.जी. महाविद्यालय के पदक विजेता खिलाडियों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्धक निदेशक शिक्षाविद् डॉ. सुशील कुमार जेतली थे। कार्यक्रम प्रभारी अति. निदेशक गगन सिंह के अनुसार महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की प्रतियोगिताओं में टैगोर कॉलेज के 14 पदक विजेता खिलाडियों का सम्मान हुआ। वेटलिफ्टगं प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल विजेता नवीन, सिल्वर पदक विजेता हरमन बराड़ एवं योगेन्द्र, जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता हरमन बराड़, तजेन्द्र सिंह, अंकुर बिश्नोई, रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता छालू कंवर, सिल्वर पदक विजेता हरमन बराड़, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सोनाली सैनी, संगीता, कशिश, कांस्य पदक विजेता योगिता, मान्सी डोगरा, तजेन्द्र को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. सुशील कुमार जेतली, निदेशक डॉ सचिन जेतली, प्राचार्य डॉ राजेश मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ प्रीति चुघ ने पदक विजेता खिलाडियों को फूल माला, मैडल, सम्मान प्रतीक दिया। खिलाडियों की उक्त उपलब्धि पर महाविद्यालय डी.पी.ई. शब्बीर मोहम्मद, कोच अतुल यादव, टीम प्रभारी संजय जैन, श्रीमती मेघा गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ सुशील कुमार जेतली ने नगद पुरस्कारों की घोषणा की।