जयपुर
जयपुर में श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर से हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले राजपूत समाज के संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ का हीरक जयंती समारोह सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन में दोपहर से शुरू हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। सभा स्थल पर मौजूद लोगों पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई।