Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवती ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को जूती से पीटा:काफी देर से परेशान कर रहा था, नहीं माना तो बीच बाजार पीट दिया

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में एक युवती ने बीच सड़क पर ऐसी हिम्मत दिखाई, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। युवती ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को जूती से पीटा। युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया। युवती के एक साथी ने घटना का वीडियो भी बनाया।

घटना शहर के रोडवेज बस स्टैंड की है। एक युवती सामान के साथ गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक उसे इशारे करने लगा। गुस्साई युवती ने पहले लड़के को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर युवती ने अपनी जूती निकाली और युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवती ने पिटाई करते हुए अपने साथी से वीडियो भी बनवाया। युवक को पिटता देख मौके पर खड़े लोग बीच बचाव में आए। युवक इस दौरान भी गाली गलौच करता रहा। कुछ समय तक चले इस घटना क्रम के बाद युवक मौका देख अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। युवती भी अपने साथी के साथ वहां से चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *