Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किताब में गांधीजी के ब्रह्मचर्य के प्रयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी

जयपुर

जयपुर में दो दिन तक चले आदिवासी विकास परिषद के जिस सम्मेलन में केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों और भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया, उसमें बांटी गई किताब में ब्राह्मणों को यूरेशिया से आया हुआ आक्रांता और महात्मा गांधी को रुढिवादी-नस्लभेदी बताया गया है। अधूरी आजादी टाइटल से लिखी गई इस किताब में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के लिए भी कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। महात्मा गांधी को रुढिवादी, नस्लभेदी, काइयां,दोहरे चरित्र का व्यक्ति और व्याभिचारी बताया गया है। पंडित नेहरू के बारे में लिखा है कि उन्होंने परिवार और ब्राह्मणवाद को हवा दी। सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *