रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ को एंटरटेनिंग बनाने के लिए मेकर्स ने अब तक शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न ला चुके हैं। नए वाइल्ड कार्ड मेम्बर, पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री, घर के अंदर लव एंगल, मेकर्स ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए न जाने कितने तरीके अपनाए। हालांकि ये सभी पैंतरे नाकामयाब साबित हुए। यही वजह है कि चैनल ने अब इस सीजन को जनवरी में ख़त्म करने का फैसला ले लिया है जिसकी घोषणा जल्द ही शो के होस्ट सलमान खान करेंगे।