Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

9 सवालों का जवाब देकर मिली 1 करोड़ की नौकरी

सीकर

झुंझुनूं के सौरभ कुल्हरी को अमेजन कंपनी के लंदन ऑफिस में 1.06 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। सौरभ अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम देखेंगे। उनके मम्मी-पापा खेती करते हैं। अमेजन में नौकरी पाने वाले सौरभ कुल्हरी का जन्म से नौकरी पाने तक का सफर काफी रोचक है। अमेजन में इंटरव्यू से पहले उन्हें डेंगू हो गया। कमजोरी के बावजूद उन्होंने इंटरव्यू दिया और सफलता हासिल की। सौरभ का इंटरव्यू तीन घंटे तक चला। दो राउंड में कंपनी मैनेजमेंट ने एक जैसे 6 प्रश्न पूछे। दोनों राउंड में सौरभ ने एक जैसा जवाब दिया। दूसरे राउंड में कोडिंग से जुड़े तीन सवाल पूछे गए। सौरभ अगले साल अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेजन कंपनी जॉइन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *