हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में बैठे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।