- जिला गोशाला विकास समिति ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की ओर से गोचर, चारागाह आदि में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों के पट्टे जारी करने के आदेशों पर रोक लगाने जाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला गोशाला विकास समिति के प्रतिनिधिमण्डल की ओर से राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को सौंपा गया।