Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

11वीं के स्टूडेंट का मर्डर:आरोपी ने छात्र के पिता को फोन कर बता दिया था

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में शुक्रवार देर शाम को गोली मारकर 11वीं के स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बांसवाड़ा-दाहोद नेशनल हाईवे (NH 113) के पाड़ीकला बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। शव भी नहीं उठाने दिया। चार घंटे बाद जब देर रात हत्यारे की गिरफ्तारी हुई तो जाम हटाया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन जब पकड़ा गया तो उसने कहा कि गलती से गोली चल गई। रात करीब 11 बजे शव को महात्मा गांधी जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। मौके पर DSP सूर्यवीरसिंह भी भीड़ को समझाने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *