Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेरी क्रिसमस 2021:रणबीर-आलिया से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने भी फोटो शेयर कर फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

दुनियाभर में आज (शनिवार) यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास फेस्टिवल को अपने ही अंदाज में मना रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट, शिल्पा शेट्‌टी और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को क्रिसमस की बधाई भी दी है।

रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्‌ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, सोनी राजदान और शाहीन भट्‌ट के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी कुछ फोटोज नीतू कपूर ने शेयर कर फैंस को क्रिसमस विश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *