श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आई। शहरी इलाके में करीब पचास मीटर की दूरी पर भी देख पाना संभव नहीं हो रहा था। हालांकि मिनिमम टेंप्रेचर शुक्रवार रात 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यह नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वेदर एक्सपर्ट बतााते हैं कि क्लाउडी स्काई होने पर जमीन की हीट बाहर नहीं निकल पाती और मिनिमम टेंप्रेचर कोहरे के बावजूद सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हाेता है।
वर्षा की आशंका
अगले 72 घंटे में वर्षा होने और सर्दी में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है। वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार अगले 72 घंटे में इलाके से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास हो रहा है। यह बरसात का कारण हो सकता है। ऐसे में इलाके में सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है।