Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फेक सोशल मीडिया एकउंट बना पाक एजेंसिया जुटा रही जानकारी

श्रीगंगानगर

इलाके में सोशल मीडिया के जरिए पाक जासूसी का खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी एजेंसियां श्रीगंगानगर में छावनी इलाकों के आसपास रह रहे ऐसे लोगों को टारगेट कर रही हैं, जिनसे कुछ इंपोर्टेँट इन्फोर्मेशन जुटाई जा सके। इन लोगों से सोशल मीडया पर दोस्ती की जा रही है, जब ये इन एजेंसियों की बातों में आ जाते हैं तो इनसे देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां जुटाने की कोशिश की जाती है।

स्टिंग ऑपरेशन किया और तीन चरणों में 25 को पकड़ा
डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने इस संबंध में पिछले दिनों इलाके की तीन छावनियों को जांच के दायरे में रखा। स्टेट स्पेशल ब्रांच जयपुर और सीआईडी जोन श्रीगंगानगर के पचास ऑफिसर्स और एम्पलॉइज की टीम ने जांच के दायरे में श्रीगंगानगर की सूरतगढ़,लालगढ़ और साधुवाली छावनी के असपास रहने वाले लोगों को रखा। इनकी जांच की तो इनके पाक इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्ज यानी पीआईओ के संपर्क में होने की जानकारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *