रानी (पाली)
एक युवक ने शादी के डेढ़ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर सुसाइड कर लिया। इससे पहले इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने फांसी का फंदा लगा सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मामला पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र के इटन्दरा चारणान गांव का है। पुलिस के अनुसार मृतक इटन्दरा चारणान गांव निवासी 27 वर्षीय श्रवण पुत्र हेमाराम मीणा की शादी डेढ़ साल पहले नया गांव (गुड़ा) एंदला निवासी 22 साल की कंचन से हुई थी। मृतक अहमदाबाद में केटर्स का काम करता था। दोनों पति-पत्नी करीब 10 दिन पहले ही अहमदाबाद से गांव आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा नहीं होने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके साथ नशा करने लगा। नशे में वो पत्नी से झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार रात को भी श्रवण नशा कर घर पहुंचा और पत्नी कंचन से किसी बात को लेकर झगड़ा करना लगा। परिजनों के पता चलने पर उन्होंने झगड़ा शांत करवाया। इसके बाद देर रात श्रवण ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।