Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर के जोड़बीड़ में लगता है गिद्धों का मेला:2 हजार KM दूर रूस, मंगोलिया से आते हैं हजारों गिद्ध

बीकानेर

कोरोना प्रोटोकॉल के चलते विदेशी नागरिकों का आवागमन बाधित है लेकिन विदेशी पक्षियों के आने का सिलसिला जारी है। बीकानेर के जोड़बीड़ एरिया में इन दिनों करीब चार हजार वल्चर यानी गिद्ध पहुंच गए हैं। इनमें अधिकांश वल्चर करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करके हर सर्दी में बीकानेर आते हैं, कुछ महीने यहां ठहरने के बाद वापस अपने वतन लौट जाते हैं। दरअसल, बीकानेर के जोड़बीड़ एरिया को देश का सबसे बड़ा वल्चर सेंटर माना गया है। पिछले पचास सालों से बीकानेर में एक ही जगह मृत पशुओं को डाला जाता है, जो गिद्धों के लिए भोजन का सबसे बड़ा केंद्र है।

इन दिनों बीकानेर में मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस सहित कई देशों से गिद्ध आए हैं। ये गिद्ध यहां दिसम्बर और जनवरी तक ठहरेंगे। इन दिनों में मंगोलिया, कजाकिस्तान और रूस में इतनी जबर्दस्त बर्फबारी होती है कि इनके लिए जीवन का संकट खड़ा हो जाता है। वहीं बीकानेर में तापमान पांच से दस डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इसी कारण गिद्ध वहां से उड़कर करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करके बीकानेर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *