Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

17 साल पहले समुद्र से आई थी तबाही की सुनामी, 13 देशों में 2 लाख से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

आज ही के दिन 17 साल पहले भारत समेत दुनिया के कई देशों में हिंद महासागर में आई सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी। 26 दिसंबर 2004 का दिन इतिहास में दुखों का ऐसा अध्याय लिख गया, जिसे याद करने मात्र से कोई भी सिहर उठे।

आज ही के दिन हिंद महासागर में आए 9.15 की तीव्रता वाले भयानक भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठी थीं। इस सुनामी की वजह से समुद्र में करीब 100 फीट ऊंची लहरें उठी थीं। सुनामी की इन लहरों ने भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड, म्यांमार, मेडागास्कर, मालदीव, मलेशिया, सेशेल्स, सोमालिया, तंजानिया और केन्या में भारी तबाही मचाई थी।

अकेले भारत में ही सुनामी से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 3 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इस सुनामी से देश को करीब 12 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा 8 हजार मौतें तमिलनाडु में हुई थीं। इसके अलावा अंडमान-निकोबार में 3 हजार से ज्यादा, पुदुचेरी में 599, केरल में 177 और आंध्र प्रदेश में 107 लोगों की मौत हुई थी। सुनामी से श्रीलंका में 13 और मालदीव में 1 भारतीय की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *