Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कटरीना कैफ स्टारर ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग पर महाराष्‍ट्र के नाइट कर्फ्यू का साया

मुंबई

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे का असर फिर से फिल्‍मों की शूटिंग पर पड़ रहा है। इंग्‍लैंड में जहां ‘गणपत’ के पहले शेड्यूल को 10 दिन पहले रैप अप करना पड़ा है, वहीं कटरीना कैफ की फिल्‍म की शूटिंग भी आगे खिसक सकती है। ‘मेरी क्रिसमस’ से जुड़े लोगों ने इसकी वजह जाहिर की है। उन्‍होंने बताया, “इस फिल्‍म में ज्‍यादतर सीन नाइट वाले हैं। बैकड्रॉप क्रिसमस नाईट से लेकर न्‍यू ईयर का है। इस कारण फिल्‍म की शूटिंग दिसंबर के तीसरे हफ्ते से प्‍लान की गई थी। ताकि फिल्‍म के टाइटल के हिसाब से कहानी में क्रिसमस और न्यू ईयर का समां दिखे।”

हालांकि, मुंबई के लाइव लोकेशनों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू इंपोज हो गया है। ऐसे में मेकर्स अब सोच में हैं कि इसकी शूटिंग कैसे की जाए। उन्‍हीं की टीम ने पिछले साल इन्‍हीं महीनों में पाबंदियों के बावजूद राजकुमार राव की ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के नाइट सीक्‍वेंसेज फिल्‍माए थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *