दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास फेस्टिवल को अपने ही अंदाज में मनाया। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा, हार्दिक पांड्या, नताशा स्तानकोविक, मलाइका अरोड़ा, कपूर फैमिली समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को क्रिसमस की बधाई भी दी है।
कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी
शशि कपूर के घर पर एक पार्टी रखी गई। जहां पूरी कपूर फैमिली और उनके कुछ खास दोस्त शामिल हुए। लेकिन आलिया और रणबीर इस फैमिली क्रिसमस ब्रंच में मौजूद नहीं थे। कोविड-19 से ठीक एक दिन पहले ठीक हुईं करीना कपूर (तो पार्टी में शामिल हुईं हीं। उनके अलावा सैफ अली खान, तैमूर, जहांगीर, करिश्मा कपूर, बबिता, तारा सुतारिया, आदर जैन, रीमा कपूर, शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, रीमा जैन, जहान कपूर, नव्या नवेली और उनके भाई आगस्त्या नंदा जूहू में हुई इस पार्टी में दिखाई दिए। आदर जैन ने इस पार्टी की फोटो शेयर कर की है।