Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5वीं-8वीं क्लास की परीक्षा का शिड्यूल नहीं हुआ तय

बीकानेर

राज्य में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर होने वाली परीक्षा के लिए कार्यक्रम अब तक तय नहीं हुआ है। दरअसल, शिक्षा विभाग राज्य सरकार की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। प्रदेश में बीस लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इन दो परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं। इस बार भी पांचवीं व आठवीं क्लास के फाइनल एग्जाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के साथ ही आयोजित होने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर इन परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर करवाने की स्वीकृति मांगी थी। ये स्वीकृति अब तक नहीं मिली है। माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर सकता है। फिलहाल शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय राज्य के सभी डाइट्स के माध्यम से ये परीक्षा करवा रहा है। एग्जाम के लिए स्वीकृति मिलने के बाद स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा विभाग फार्म भरवाने का काम शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *