नई दिल्ली
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने हर साल की तरह अपना हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर में कंपनी सालभर वाला रिचार्ज कराने पर ज्यादा वैलिडिटी टाइम ऑफर कर रही है। यह ऑफर क्रिसमस के मौके पर शनिवार को ही लॉन्च किया गया है। इस ऑफर के तहत 2 जनवरी तक रिचार्ज कराया जा सकता है। खास बात ये है कि यदि आप ये प्लान 1 जनवरी को लेते हैं, तब 2022 में पूरा साल आपको रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
क्या है जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान?
जियो ने अपने 2545 रुपए वाले प्लान को हैप्पी न्यू ईयर प्लान में बदल दिया है। पहले इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 365 दिन कर दिया गया है यानी कंपनी इस रिचार्ज पर ग्राहकों को अब 29 दिन का ज्यादा वैलिडिटी टाइम ऑफर कर रही है। कुल मिलाकर आपको सिंगल रिचार्ज पर सालभर की वैलिडिटी मिलेगी।