पुणे
महाराष्ट्र में हैरान करने वाली एक घटना का वीडियो सामने आया है। पुणे के आंबेगांव में हमला करने आए एक तेंदुए को कुत्ते ने खदेड़ दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिकारी बनकर आया तेंदुआ खुद शिकार बनते-बनते बचा।
यह घटना रविवार की है। अंबेगांव में रहने वाले गणेश शेवाले नाम के शख्स के घर पर यह घटना हुई है। गणेश के घर पर ‘वाघ्या’ नाम का एक डॉग पिछले 10 साल से है। रविवार रात एक तेंदुआ गणेश के घर के बाहर पहुंचा और उसने ‘वाघ्या’ पर हमला कर दिया। शुरू में तेंदुए ने कुत्ते पर अपना कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में कुत्ता उस पर हावी हो गया और उसने फुर्ती दिखाते हुए तेंदुए के मुंह को 25 सेकेंड तक अपने जबड़े में दबाकर रखा।