Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस काफिले के साथ दौड़ी तस्कर के गुर्गों की गाड़ियां:भीलवाड़ा से जोधपुर शिफ्ट कर रहे थे

नागौर

कुख्यात तस्कर राजू फौजी को जोधपुर से भीलवाड़ा लाने के दौरान पुलिस के साथ ही उसके साथी भी एस्कॉर्ट कर रहे थे। तस्कर को भीलवाड़ा लाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ASP सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के काफिले के पास एक कार दौड़ती नजर आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस काफिले के साथ गाड़ियां दौड़ा रहे इन बदमाशों ने राजू को ले जा रही एम्बुलेंस को अपनी निगरानी में रखा। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि ये वीडियो फौजी के साथियों के हो सकते हैं। ये हाल तब था जब भीलवाड़ा से उसे जोधपुर शिफ्ट करने की तैयारी गोपनीय रखी गई थी। भीलवाड़ा ASP चंचल मिश्रा की लीडरशिप में शनिवार रात कड़ी सुरक्षा में राजू फौजी को भीलवाड़ा लाया गया था ।

दरअसल, शनिवार को जब फौजी को भीलवाड़ा लगाया गया तब ASP ने ये माना था कि उसकी जान को खतरा था, क्योंकि उसने कैलाश मांजू की सुपारी ली थी। पुलिस कार्रवाई में पांव में गोली लगाने से घायल हुए राजू को कुछ ही घंटों के बाद जोधपुर से भीलवाड़ा शिफ्ट कर दिया गया था। फौजी को भीलवाड़ा ले जाने की जानकारी गोपनीय थी। भीलवाड़ा पुलिस के ऑफिसर्स कड़ी सुरक्षा में उसे जोधपुर से लेकर रवाना हुए थे। इसके बावजूद राजू के गुर्गों ने इस रूट को ट्रैक किया और एम्बुलेंस के साथ गाड़ियां दौड़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *