उदयपुर
उदयपुर में पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। एक एएसआई और कांस्टेबल ने आदिवासी शादीशुदा महिला और उसके माता-पिता को जबरन रात भर चौकी में रखा। जहां कांस्टेबल ने उससे रेप का प्रयास किया। इतना ही नहीं महिला से खाना बनवाया और जूठे बर्तन भी साफ कराए। दोनों पुलिसकर्मी उसे अपनी निजी स्कॉर्पियो में बैठाकर दो दिन तक गुजरात भटकते रहे। वहां भी उससे छेड़छाड़ की।