Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी के 15 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन:3 लाख रुपए लेकर लिए थे सात फेरे

डूंगरपुर

3 लाख रुपए लेकर शादी करने वाली दुल्हन 15 दिन बाद ही भाग गई। उसकी तलाश की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की मां, मामा और दलाल दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डूंगरपुर के साबला थाना क्षेत्र का है।

साबला थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि लुटेरी दुल्हन सोना जायसवाल है। मामले में चार आरोपी सोमवार को मध्य प्रदेश से पकड़े गए। गिरफ्तार किए आरोपियों में दलाल गुलाब सिंह निवासी शाजापुर (एमपी), उसकी पत्नी रजनी, लड़की की मां भोपाल की रेखा पत्नी शिवलाल, उसका मामा तिलक शामिल हैं। दलाल अब तक 50 शादियां करवा चुका है। आधे से ज्यादा मामलों में शादी के बाद दुल्हन फरार हो गईं। सोना जायसवाल की भी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *