Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एग्जाम जिले के 43 सेंटर्स पर शुरू:सुबह से पहुंचने लगे कैंडिडेट्स, सेंटर्स के बाहर लगी लाइनें, जांच के बाद दी एंट्री

श्रीगंगानगर

वीडीओ यानी विलेज डवलपमेंट ऑफिसर प्री एग्जाम सोमवार को जिले के 43 सेंटर्स पर शुरू हुआ। जबर्दस्त सर्दी के बावजूद एग्जाामिनेशन सेंटर्स पर कैंडिडेट्स पहुंचना शुरू हो गए। इन्हें पूरी जांच के बाद सेंटर्स पर एंट्री दी गई।सुबह करीब साढ़े आठ बजे से सेंटर्स के बाहर कैंडिडेंट्स के ग्रुप जमा हो गए।

सुखाड़िया सर्किल के बिहाणी शिक्षण संस्थान के पास तो ट्रैफिक ही एक तरफ से डायवर्ट कर दिया गया ताकि कैंडिडेट्स को कोई परेशानी नहीं हो। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें सेंटर बताने में हेल्प करते दिखे। इस संस्थान के आसपास दो तीन अन्य सेंटर होने और नाम में समानता होने से ये लोग अपने सेंटर की जानकारी लेकर आगे बढ़ते गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *